posted on : September 19, 2025 7:45 pm

ग्रीष्मकालीन राजधानी का सपना भी साकार नहीं

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस नेत्री आराधना मिश्रा ने ग्रीष्म कालीन राजधानी का सपना साकार न होने पर चिंता जताते हुए कहा कि आम जनमानस के सपने को साकार करने के लिए सरकार को पहल करनी होगी।

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को गैरसैण पहुंची आराधना मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भराडी़सैण का विधान सभा भवन देश के सबसे खूबसूरत भवनों में से एक है। ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के बावजूद लोगों का सपना साकार होता नहीं दिख रहा है। भराड़ीसैण में विधान सभा भवन में आधा अधूरा सत्र ही संचालित होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने भराड़ीसैण में विधानसभा का विशालकाय भवन तो बनाया ही अपितु अन्य बुनियादी सुविधाओं का ढांचा भी खड़ा किया। मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए कांग्रेस सरकार ने 80 करोड़ रूपये  मंजूर किए। भाजपा शासन में एक ईट भी नहीं पड़ पाई।

उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1200 करोड का पैकेज नाकाफी है। इस पैकेज को 10 हजार करोड़ किया जाना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड को राष्ट्रीय आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की भी मांग की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दान सिंह, सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!