posted on : May 9, 2021 6:17 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह के निर्देश पर रविवार को चमोली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कोरोना फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। 

क्षेत्राधिकारी चमोली वक्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के नेतृत्व में  जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की और से फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करने, मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी बनाये रखने आदि के संबंध में जागरूक किया गया, इस दौरान व्यापारियों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, टैक्सी चालकों व आमजन को जागरूक करते हुए सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करने, दुकानों के खोलने व बंद करने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करने, सवारी वाहनों में 50 फीसदी क्षमता ही सवारी बैठने के सम्बंध में जानकारी देते हुए मास्क वितरित किये गये।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद महोदय की अगुवाई में कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कस्बा कर्णप्रयाग में, क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर महोदय की अगुवाई में थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा गोपेश्वर में तथा जनपद के सभी थाना प्रभारीयों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ़्लैग मार्च निकालकर आमजन को लाउडहेलर, पोस्ट, पम्पलेट के माध्यम से जागरूक किया गया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!