posted on : September 28, 2025 7:50 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से संघ शताब्दी वर्ष पर चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर गणवेश के साथ पथ संचलन किया गया। इस दौरान लोगों ने स्वयं सेवकों पर पुष्पा वर्षा कर उनका स्वागत किया। 

चमोली जिला मुख्यालय के कोठियालसैण के आदर्श विद्या मंदिर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में  संघ के क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख नरेश ने मां भारती  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  शस्त्र पूजा की। उन्होंने कहा कि 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापन हुई थी। 2025 में संघ को सौ वर्ष पूरे हो चुके है। इसलिए इस वर्ष को संघ शताब्दी वर्ष  रूप में माना रहा है। संघ विजयदशमी को  हर वर्ष अपना स्थापना दिवस मानता है। इसी परिपेक्ष में कोठियाल सैण बस्ती के स्वयं सेवकों की ओर से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमो का शुभारंभ कर दिया गया है। इस शताब्दी वर्ष में हर बस्ती-बस्ती, गांव-गांव समरसता ,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्त्तव्य पंच परिवर्तन के कार्य किए जाएंगे तथा इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रत्येक स्वयं सेवकों को तैयार रहना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियाल सैण के रजिस्ट्रार संदीप कंडवाल ने कहा कि शताब्दी वर्ष में जो पांच लक्ष्य लिए गए हैं, वह भारत को परम वैभव के साथ अखंड भारत की परिकल्पना चरितार्थ करेगा। इसमें सब की आहुति अनिवार्य है। इस मौके पर आदर्श विद्या मंदिर से प्रौद्योगिकी संस्थान तक पथ संचलन किया गया। इस अवसर पर नगर संचालक महेंद्र ,विभाग सह कार्यवाह कालिका, जिला प्रचारक मिथिलेश, जिला कार्यवाह विक्रम, जिला सेवा प्रमुख रघुवीर, दर्जाधारी हरक सिंह नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, विहिप के पवन राठौर, प्रकाश, कुलदीप, विनोद, प्रचार विभाग के डब्बल, राकेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष के अवसर पर नारायणबगड़ में भी पथ संचलन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ गण गीत और भारत माता कि प्रार्थना के साथ हुआ। इस मौके पर जिला कार्यवाहक विष्णु दत्त भट्ट ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे जानकारी दी। सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से मुख्य बाजार तक गणवेश के साथ पथ संचलन किया गया। इस मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, अध्यक्ष कार्यवाहक यशपालसिंह, खण्ड कार्यवाहक संदीप बिष्ट, जिला मार्ग प्रमुख भगवती सती, गंगा सिंह नेगी,  डॉ प्रदीप पुंडीर, जनार्दन सती, विनोद मलेठा, नरेंद्र सिंह, जयदीप, सुदर्शन कनेरी, कमलेश सती, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!