गोपेश्वर (चमोली)। स्वास्थ्य सेवा पखवाडा के तहत जीजीआईसी गोपेश्वर की छात्राओं के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में ’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत हर बहन हर बेटी और हर मां तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने एवं नारी को स्वस्थ बनाकर परिवार और समाज को सशक्त करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 101 छात्राओं में रक्त की कमी (एनीमिया ) की हीमोग्लोबिन जांच की गई। इस दौरान छात्राओं को पोषण संबंधी व्यवहार परिवर्तन संदेश के तहत चीनी, तेल एवं नमक के कम सेवन के फायदे एवं मोटापा रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को खाद्य पदार्थ, पत्तेदार हरी सब्जियों, मांडूवा, गहत के सेवन की सलाह दी गई। बालिकाओं को मासिक स्वास्थ्य स्वच्छता के बारे में अंतर वैयक्तिक संचार, के माध्यम से विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान चिकित्साधिकारीं डॉ पूनम मिंगवाल, फार्मेसी अधिकारी आरती सती, एवं किशोरी परामर्शदाता रेखा नेगी ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी टिप्स दिए।
posted on : September 30, 2025 7:08 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
