posted on : October 7, 2025 7:34 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा के प्रदेश मंत्री सतीश लखेडा ने कहा कि स्वदेशी अपना कर भारत को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे आत्म निर्भर भारत की सोच को  जन-जन तक पहुंचना हर कार्यकर्ता का दायित्व है और हर नागरिक को इस सोच को आत्मसाध करने की जरूरत है, जिससे भारत समृद्ध भारत बन सके।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के ग्वीलों में भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश मंत्री लखेडा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी की ओर से स्वदेशी अपना कर भारत को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। इसके तहत बूथ लेबल तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जन-जन तक इस अभियान को पहुचाया जाएगा, जिससे आमजन स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित हो  सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारत हर क्षेत्र में कार्य करते हुए प्रगति कर रहा है। इसलिए हर एक को स्वदेशी चीजों को अपनाते हुए भारत की आर्थिकी को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में छात्रों से लेकर युवाओं, महिलाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, समूहो, को जोड़ा जाएगा। इस अभियान से जेन-जी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिससे वह भारत को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा कर सके।

लखेडा ने कहा कि मौजूदादौर में भारत के खादी वस्त्रों की विदेशों में मांग बढ़ी है। यहां की जड़ी बूटी बाहरी देशों में जाकर बेहतरीन पैकेज में ऊंचे दामों पर बिक रही है, ऐसे में देश में ही इन जड़ी बूटियों की बेहतर पैकेंजिंग कर  लघु उद्योगों बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य करने को युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 25 अक्टूबर पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन से शुरू होकर अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन तक चलेगा। इस दौरान जनजागरण, रथ यात्रा, पद यात्रा, स्कूलों में स्वदेशी को लेकर भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, थराली के भूपाल राम टम्टा, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी मोहन नेगी, जिला महामंत्री अरूण मैठाणी, बदरी सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!