थराली (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी थराली ने ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद बाजारों में खुलेआम घूम रहे है। जिससे संक्रमण बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में अब इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
विकासखंड सभागार देवाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी के साथ देवाल विकासखंड में भी पैर पसार रहा हैं। कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद भी वे खुलें आम बाजारों, गांवों में घूम रहे हैं। जिससे संक्रमण के और भी अधिक फैलने की आशंका बनी हुई हैं। इसके अलावा क्षेत्र के कई गांवों में तेजी के साथ वायरल फीवर फैलने की भी रिपोर्ट आ रही हैं। इस पर बैठक में मौजूद थराली के उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जो भी पाॅजिटिव व्यक्ति बाजारों, गांवों एवं सार्वजनिक स्थानों में घूमता पाया जाएगा उसके खिलाप सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी। जिन गांवों में वायरल फीवर होने की सूचना मिल रही हैं उन क्षेत्रों में बुधवार से ही मेडिकल टीमें भेजी जाएगी।
बैठक में तय किया गया कि जो भी लोग बहारी राज्य से गांवों में आ रहें हैं उन्हें हर हाल में सात दिनों तक गांव के पंचायत घरों, स्कूलों में एकांतवास बना कर उसमें रखा जाए। इसके साथ ही सरकार की ओर से कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन करने की बात कही गई। इस बैठक में प्रमुख ने 20 मई तक हर हाल में विकासखंड के सभी गांवों में निशुल्क खाद्यान्न वितरण किए जाने के खाद्यान्न विभाग को निर्देश दिए। इस मौके पर देवाल चैकी इंचार्ज जसपाल गुसाईं, देवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. मनोज कुमार, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधान जीवन मिश्रा आदि मौजूद थे।
