posted on : May 11, 2021 6:56 pm
देवप्रयाग। टिहरी जिले के दशरथ डांडा पर्वत नामक स्थान पर बादल फटने से आए भारी जलभराव के कारण देवप्रयाग कस्बा के शांति बाजार में बड़े-बड़े बिल्डरों व पानी के साथ मलबे से कैन्तुरा स्वीट शॉप, अस्वाल ज्वेलर्स कंट्रोल की दुकान एवं आईटीआई देवप्रयाग उसके नीचे जरीन खान की फर्नीचर की दुकान व भट्ट पूजन सामग्री की दुकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें थाना पुलिस ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त इमारतों के आसपास के लोगों को मौके से सभी लोगों को थाना प्रांगण व बस अड्डा प्रांगण में रखा गया है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत क्षेत्र में लगातार बने हुए हैं तथा श्रीनगर से एसडीआरएफ की टीम भी रवाना हो चुकी है। अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
