posted on : May 12, 2021 8:20 pm

ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर  आ रही  एक मैक्स वाहन के ऊपर कौड़ियाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर आ गिरा। घटना में वाहन मेबसवार चालक सहित दो युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर श्रीनगर से एक मैक्स वाहन ऋषिकेश के लिए चली थी। करीब 4 बजे नवगढ़ कौड़ियाला के पास मैक्स के ऊपर भारी बोल्डर आ गिरा। घटना में वाहन  चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बोल्डर को वाहन से हटाया। जिसके बाद सुरक्षित रूप से युवकों को वाहन से बाहर निकाला। मौके पर 108 एंबुलेंस को बुला कर घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है। व्यासी चौकी प्रभारी रविंद्र जोशी ने बताया कि घायलों की पहचान पूरन सिंह देवलदार कुंजापुरी जनपद टिहरी गढ़वाल और मनोज शर्मा निवासी कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है। बताया अचानक बारिश होने की वजह से संभवता बोल्डर वाहन के ऊपर गिरा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!