शेयर करें !
posted on : May 13, 2021 6:11 pm

गोपेश्वर (चमोली)। यह चिंता का विषय है कि चमोली जिले के कोविड केयर सेंटर में तैनात पांच स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। कोविड  केयर सेंटर में तैनात स्वास्थ्यकर्मी की अलग से आवास व्यवस्था न होने से अब यह चिंता और भी गहराने लगी है। इस मामले में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से शीघ्र ड्यूटी के बाद परिवार से अलग आवास की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। हालांकि चिकित्सालय प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार प्रशासन की ओर से आवास व्यवस्था को लेकर सूची मांगकर शीघ्र व्यवस्था करने भरोसा दिलाया गया है।

बता दें कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के साथ ही 18 स्टाफ नर्स, चार सिस्टर, 12 संविदा नर्स, सफाई कर्मचारी और वाहन चालक रोटेशन के आधार पर कोविड केयर सेंटर में मरीजों का उपचार कर रहे हैं। लेकिन आवास व्यवस्था न होने से ड्यूटी में तैनाती स्वास्थ्यकर्मी अपने परिजनों के साथ घर में रहने को मजबूर हैं। सीनयर सिस्टर अनुराधा ने बताया कि कोविड ड्यूटी के दौरान चार नर्स और एक अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गया है। वहीं उनके परिजन भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिससे अब नर्स व अन्य कर्मचारी परिजनों के कोरोना संक्रमित होने के भय से चिंतित हैं।

 

जिलाधिकारी की ओर से कोविड ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी के आवास व्यवस्था की आवश्यकता वाले कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। जिलाधिकारी की ओर से शीघ्र कोविड ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की आवास व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया है।

डा. जेएस चुफाल, मुख्य चिकित्साधिक्षक, जिला चिकित्सालय, चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!