posted on : November 11, 2025 7:34 pm

पोखरी (चमोली)। वंदे मातरम कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के तहत पोस्टर, निबंध तथा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या राणा ने प्रथम स्थान, नेहा ने द्वितीय, अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय, आयशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता मे ममता ने प्रथम, नेहा, पार्वती, नेहा, लक्ष्मी, वर्षा, श्रेया, मधू ने द्वितीय व आरती, आईशा, कली, काजल, आसिता, साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ कीर्ति गिल, डॉ शशि चौहान, डॉ अंशु सिंह वं डॉ आरती रावत शामिल रहे।

प्राचार्या प्रो. डॉ रीटा शर्मा ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!