गोपेश्वर (चमोली)। शीतकाल में चारधाम यात्रा कम होनें से सड़कों की मरम्मत के साथ ही स्कवर तथा अन्य कार्य प्रारंभ हो गए है। गौरतलब है कि गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सगर गांव के समीप स्कवर निर्माण, नाली निर्माण, तथा मंडल में सड़क की स्थिति को ठीक किये जाने के लिए स्थानीय लोगों ने डीएम से आग्रह किया गया था। इस मामले में चमोली प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर पुनर्निर्माण शुरू करने को कहा था। सगर गांव निवासी कंुवर सिंह, कैलाश सिंह, लखपत सिंह, सतेन्द्र रावत, महानंद बिष्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा के तहत वर्षाकाल में सगर गांव के पास से बह रहे नाले से सारा पानी सड़क से होकर सकलेश्वर मंदिर के रास्ते में जा रहा था। इस कारण मंदिर जाने वाले श्रद्वालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ था। इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता शुभम चौहान ने बताया कि सड़क के निर्माण व अन्य कार्यो के लिए भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़ी। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया गया है।
posted on : November 21, 2025 8:18 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
