posted on : November 26, 2025 6:34 pm

गोपेश्वर (चमोली)। विकास खंड नारायणबगड के बूंगा में 29 नवंबर को जिला स्तरीय बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में विकासखंड नारायणबगड़ के अंतर्गत बूंगा में 29 नवंबर को प्रातः 11बजे से दो बजे  तक जिला स्तरीय बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान करेंगे। विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी प्रदान करेंगे, ताकि ग्रामीणों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाएं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!