posted on : May 16, 2021 7:17 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में रविवार को 211 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 8559 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 5918 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2430 केस एक्टिव हैं।

रविवार को 769 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 130566 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 122007 सैंपल नेगेटिव तथा 8559 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 919 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें गांव गांव जाकर कोरोना टेस्ट के लिए लगातार ग्रामीणों का सैंपल ले रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को विभिन्न गांवों से 1707 लोगों के सैंपल लिए। गौचर बैरियर पर अब तक 1627, गैरसैंण बैरियर पर 826 तथा ग्वालदम बैरियर पर 61 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया जा चुका है। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 70 मरीजों अभी कोविड सेंटर में भर्ती है। इसके अलावा 1581 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। गांव में आशा, आंगनबाडी तथा ग्राम प्रधानों के माध्यम से होम आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य संबधी देखभाल की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों ओर से भी विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखी जा रही है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!