posted on : December 15, 2025 6:27 pm

पोखरी (चमोली)। पोखरी में श्रम विभाग के तत्वाधान में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में सर्वर न चलने के कारण श्रमिकों का पंजीकरण नहीं हो पाया। इसके चलते लोग निराश होकर लोग घरों को लौट गए। पोखरी में श्रमिकों के पंजीकरण को लेकर शिविर आयोजित किया गया था किंतु यह शिविर सर्वर न चलने की भेंट चढ़ गया। इसके बाद श्रमिक केवल कागाजी खानापूर्ति में लगे रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप राणा व विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा ने कहा कि श्रम विभाग का शिविर खानापूर्ति बन कर रह गया है। उनका कहना है कि दूरस्थ गांवों से लोग बढ़ी संख्या में पोखरी आए किंतु सर्वर न आने के कारण लोगों को मायूस होना पड़ा। उन्होंने सलाह दी कि श्रम पोर्टल में सर्वर की समस्या ठीक होने पर ही शिविर आयोजित होने चाहिए।

श्रम पर्वतन अधिकारी तन्मय पन्त ने कहा श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना विभाग का मुख्य उद्देश्य है।  पोर्टल में सर्वर की समस्या आने से पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। श्रमिकों से कागज जमाकर पोर्टल में सर्वर की समस्या ठीक होते ही फिर से शिविर से आयोजित किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी शिवसिंह भंडारी ने कहा श्रम विभाग श्रमिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरस्त किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!