posted on : May 17, 2021 5:09 pm

गोविंदघाट (चमोली)। चमोली जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने चमोली की सीमांत नीती और माणा घाटी ग्रामीणों की मदद को हाथ बढाया है। ट्रस्ट की ओर से यहां स्वास्थ्य विभाग को दो एम्बुलेंस के साथ ही चार आक्सीजन कंस्ट्रेटर उपलब्ध कराये हैं। वहीं मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने कोरोना की रोकथाम के लिये हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया गया है।

श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से गोविंदघाट गुरुद्वारा कमेटी के मैनेजर सेवा सिंह ने बताया कि सीमांत क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुरुप ट्रस्ट की ओर एम्बुलेंस और आक्सीजन कंस्ंट्रेटर उपलब्ध कराये गये हैं। वहीं अन्य कार्यों में गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट ट्रस्ट कोरोना की रोकथाम के लिये ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग के लिये प्रतिबद्ध हैं। इधर, उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने कहा कि श्री हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई गई दो एम्बुलेंस सीमांत जोशीमठ ब्लॉक में बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!