गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से मासिक अपराध गोष्ठी की जिसमें उन्होंने जिलेके सभी चैकी व थाना प्रभारियों को कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सख्ती से कोनोरा गाइड लाइन का पालन करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को कोरोना काल में सराहनीय ड्यूटी करने के लिए उनकी सराहाना करते हुए आगे भी इसी तरह से आम जन मानस की हर सम्भव मदद करने एवं कोरोना नियमों व सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक सभी थाना व चैकी प्रभारियों के माध्यम उनके अधीनस्थ नियुक्त कर्मियों की समस्याएं सुनी गयी एवं उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए।
एसपी ने सभी थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए व कोरोना नियमों का स्वयं भी सख्ती से पालन किया जाए एवं आम जनता से भी सख्ती से पालन कराया जाये एवं नियमों का पालन ना करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों को अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिये गये व वैक्सीनेशन के लिए समय से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निर्देशित किया गया।
