posted on : December 28, 2025 8:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दो अलग-अलग स्थानों से चार बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को रूद्रप्रयाग जनपद के घोलतीर से गौचर पुलिस चौकी को सूचना मिली की उनके क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चे घर से बिना बताए कहीं निकल गए हैं। उनके गौचर की ओर आने की संभावना है। सूचना मिलते ही गौचर पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गई। इसके लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस की कवायद के चलते तीनो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद किया।

पोखरी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी नाराज होकर घर से निकल पड़ी। किशोरी की मां ने इस आशय की सूचना दी और कहा कि उसकी कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। पोखरी थाना पुलिस हरकत में आई और तत्काल किशोरी की ढुंढ में निकल पड़ी। इसके चलते किशोरी को उखीमठ में रिश्ते में दूर की बहन के ससुराल से बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!