posted on : May 18, 2021 5:20 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के जिला  अस्पताल में कोरोना संक्रमण के दौरान कोरोना मरीजों को आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए यहां पर आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा था जो बन कर तैयार हो गया है। और जर्मनी से आयी मशीनों को स्टोलेशन का काम भी पूरा हो गया है। मंगलवार शाम तक वार्डों में इसके माध्यम से आक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी जायेगी।

जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि आक्सीजन प्लांट के  लिए लगायी गई मशीनों का स्टोलेशन का काम अंतिम चरण में है जो मंगलवार शाम तक पूरा हो जायेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम तक कोरोना से संबंधित सभी वार्डों में आक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी जायेगी। इसके शुरू होने के बाद अब जिला अस्पताल में आक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। साथ कोरोना मरीजों को इससे काफी राहत मिलेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!