posted on : January 7, 2026 8:59 pm

पोखरी (चमोली)। पोखरी में जनजन की सरकार, जनजन के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुद्देशीय शिविर में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। ब्लॉक परिसर में एसडीएम सोहन सिंह रांगड की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, उद्यान, बाल विकास, श्रम, राजस्व सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बाल विकास विभाग द्वारा दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गईं। आयुर्वेदिक शिविर में 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 10 खतौनियां जारी की गईं। खाद्य विभाग में पांच लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा 30 पेंशनरों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 23 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

मयाणी निवासी फते सिंह कंडारी ने मयाडी सीमा पर भूमि पर पांच वर्षों से हो रहे अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई गई। एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए।

विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह राणा एवं पत्रकार भानु प्रकाश नेगी ने उद्यान विभाग द्वारा सुरक्षा धनराशि जमा करने के छह माह बाद भी पलीहाउस न दिए जाने का मामला उठाया। जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा ने सीएचसी पोखरी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, अल्ट्रासाउंड मशीन व एक्सरे तकनीशियन के अभाव को दूर करने की बात उठाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर नेगी ने सिमखोली-चोपडा सडक की खराब स्थिति तथा हाईस्कूल विरसण भवन की जर्जर हालत का मामला उठाया।

एडवोकेट श्रवण सती ने श्रमिकों के श्रमिक कार्ड न बनने से हो रही परेशानी बताते हुए पोखरी में श्रम विभाग का कार्यालय खोलने की मांग की। काण्डई-चंद्रशिला के प्रधान भगत सिंह भंडारी ने ग्राम सभा को सडक मार्ग से जोडने की बात कही। तोणजी की प्रधान राजेश्वरी देवी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत जौरासी-तोणजी सडक निर्माण के दौरान कटे खेतों का वर्षों से लंबित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।

इस अवसर पर राज्यमंत्री रामचंद्र गौड., ब्लाक प्रमुख राजी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा कंडारी, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, तहसीलदार जिनेंद्र नेगी, खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक डा. प्रियम गुप्ता, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह, वन दरोगा राज सिंह नेगी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहमद शादिक उद्दीन, विद्युत विभाग के एसडीओ आशीष चौधरी, अवर अभियंता धीरेन्द्र सिंह भण्डारी,जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा, रंजना रावत, अमर सिंह रावत, मंदोधरी पंत, एडीओ समाज कल्याण देवेन्द्र पंवार, खाद्यान्न निरीक्षक पंकज कुमार, ग्राम विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह रावत ,जीएस पंवार आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!