posted on : May 19, 2021 8:04 pm
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बुधवार को 363 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 9566 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 7036 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2314 केस एक्टिव हैं। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों को संख्या 40 पहुंच गई है।
बुधवार को 2017 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 132865 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 128183 सैंपल नेगेटिव तथा 9566 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 657 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
