गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में गुरूवार को 205 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 9771 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 7188 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2366 केस एक्टिव हैं।
गुरूवार को 1626 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 138838 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 129067 सैंपल नेगेटिव तथा 9771 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 994 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है। गौचर बैरियर पर अब तक 1829, गैरसैंण बैरियर पर 920 तथा ग्वालदम बैरियर पर 73 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया जा चुका है। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 53 मरीजों अभी कोविड सेंटर में भर्ती है। इसके अलावा 1165 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। गांव में आशा, आंगनबाडी तथा ग्राम प्रधानों के माध्यम से होम आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य संबधी देखभाल की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखी जा रही है।

