posted on : February 10, 2026 7:15 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में 21 फरवरी से आयोजित होने वाला बसंतोत्सव मार्च तक खिसक गया है। दरअसल नौ साल बाद नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर के तत्वाधान में गोपेश्वर में 21 से 24 फरवरी तक बसंतोत्सव के आयोजन की घोषणा की गई थी। इसके तहत बसंतोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। अब इस तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। अब मार्च माह में अंतिम सप्ताह में बसंतोत्सव का आयोजन होगा।

पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि आगामी 21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बसंतोत्सव का संचालन करना उचित नहीं होगा। इसके बाद मार्च माह ही होली भी पड़ रही है। फिर भराड़ीसैण में विधानसभा का बजट सत्र भी मार्च माह में ही आयोजित होने जा रहा है। इसके चलते अब मेले को मार्च माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!