posted on : May 21, 2021 6:06 pm

 

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली व देवाल विकास खं डमें आखिरकार पूरे 50 घंटों के बाद विद्युत ऊर्जा निगम ने थराली ब्लाक में व 55 घंटो के बाद देवाल ब्लाक में बिजली आपूर्ति बहाल हो पायी।

दरअसल बुधवार की प्रातः करीब 10 बजे अचानक थराली व देवाल की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार थराली के धारी स्थित 33 केवी की लाइन थराली के पास झुड़कधार नामक स्थान पर एक पेड़ के गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे गुरुवार की देर सांय तक ठीक कर लिया गया था। किंतु फिर से एक बार कर्णप्रयाग-नारायणबगड़ के बीच नवगांव के पास 33 केवी बिजली लाईन पर फाल्ट आ जानें के कारण पूरी पिंडर घाटी में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसे शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के आसपास सुचारू किया जा सका। थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोदांबरी रावत, विनोद रावत, देवाल के पूर्व प्रमुख देवी दत्त कुनियाल, उर्मिला देवी, पीसीसी महावीर बिष्ट ने आय  दिन पिंडर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए ऊर्जा निगम से अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के साथ ही क्षेत्र की 33 केवी के साथ ही एसटी एवं एलटी बिजली लाइनों को दुरुस्त किए जाने की मांग की है। इधर देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने ऊर्जा निगम की कार्य-प्रणाली पर सवाल उठाते हुए लाईनों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए सरकार की ओर से दिए जाने वाली धनराशि की जांच करवाएं जाने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!