posted on : May 21, 2021 6:22 pm

बदरीनाथ (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ गदेरे के पास दूसरे दिन शुक्रवार को भी आवागमन के लिए सुचारु नहीं हो सका है। हालांकि क्षेत्र में बारिश बंद होने के बाद यहां मेकाफेरी कंपनी की ओर से हाईवे के सुधारीकरण का कार्य शुरु कर दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों की माने तो रविवार तक लामबगड़ में हाईवे को पूर्ण रुप से सुचारु कर लिया जाएगा। जबकि हाईवे के हनुमानचट्टी और रडांग बैंड में भी पुस्तों के क्षतिग्रस्त होने और भारी मात्रा में मलबा आने से हाईवे बाधित पड़ा हुआ है।

बता दें कि जिले में 19 मई से हो रही बारिश के चलते गुरूवार को लामबगड गदेरे के उफानाने से बदरीनाथ हाईवे का 60 मीटर हिस्सा पानी में बह गया था। वहीं हाईवे पर हनुमान चट्टी और रडांग बैंड में पहाडी से मलबा आने ओर पुस्तों के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रुप से बंद हो गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को चमोली में बारिश के थमने पर लामबगड़ में मेकाफेरी कंपनी की ओर से गदेरे के बहाव से क्षतिग्रस्त सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरु कर दिया गया है। वहीं एनएचआईडीसीएल की ओर से भी हाईवे को सुचारु करने का कार्य किया जा रहा है। इधर, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि लामबगड़ के साथ ही अन्य स्थानों पर भी हाईवे को सुचारु करने का कार्य किया जा रहा है। रविवार तक हाईवे को पूर्ण रुप से सुचारु कर लिया जाएगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!