posted on : May 21, 2021 8:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में शुक्रवार को 238 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 10009 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 7343 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2441 केस एक्टिव हैं।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में रैपिड एंटीजन तथा ट्रू-नाॅट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को 1604 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 140500 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 130491 सैंपल नेगेटिव तथा 10009 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 936 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!