posted on : May 22, 2021 8:17 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के मैड़ गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माणाधीन बांजबगड़-मथरपाल-भतंग्याला सड़क पर सुरक्षा कार्य करवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने शनिवार को मामले में जिलधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित विभाग को निर्देशित करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है सड़क निर्माण के हिल कटिंग कार्य से यहां आवासीय भवनों का गौशाला खतरे की जद में हैं। यदि शीघ्र यहां सुरक्षा कार्य नहीं किये जाते तो बारिश के दौरान यहां बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।

स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी व मनोज सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से मेड़ गांव में बांजबगड़-मथरपाल-भतंग्याला सड़क निर्माण के लिये हिल कटिंग के बाद पहाड़ी हिस्से को जस का तस छोड़ दिया गया है। वहीं यहां पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से पहाड़ी पर हो रहे कटाव से गांव के 10 ग्रामीणों के आवासीय भवन और गौशाला खतरे की जद में आ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से सुरक्षा कार्य करवाने की मांग उठाई गई। लेकिन वर्तमान तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में इन दिनों जिले में हो रही बारिश के चलते यहां ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। इस मौके पर राजेंद्र सिंह नेगी, पदम सिंह नेगी, बलवीर सिंह नेगी, मनोज सिंह, संजय सिंह, संग्राम सिंह, हिम्मत सिंह और पारी देवी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!