posted on : May 23, 2021 7:11 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में रविवार को 161 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 10330 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 7617 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2488 केस एक्टिव हैं।

जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में रैपिड एंटीजन तथा ट्रू-नाॅट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। रविवार को 796 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 143463 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 133133 सैंपल नेगेटिव तथा 10330 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 429 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।

स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें गांव-गांव जाकर कोरोना जांच कर रही है। अब तक स्वास्थ्य टीमों की ओर से 333 गांवों में जाकर 16123 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। गौचर बैरियर पर अब तक 2150, गैरसैंण बैरियर पर 996 तथा ग्वालदम बैरियर पर 87 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया जा चुका है। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 55 मरीज कोविड सेंटर में भर्ती है। इसके अलावा 1132 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। गांव में आशा, आंगनबाडी तथा ग्राम प्रधानों के माध्यम से होम आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य संबधी देखभाल की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखी जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!