गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में सोमवार को 175 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 10505 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 7883 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2396 केस एक्टिव हैं।
जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में रैपिड एंटीजन तथा ट्रू-नाॅट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। सोमवार को 2037 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 144887 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 134382 सैंपल नेगेटिव तथा 10505 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 842 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।
जिले में अभी 15 विभिन्न स्थानों पर कन्टेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेटिंग की गई है। कन्टेनमेंट जोन में फल, दूध सब्जी आदि दैनिक वस्तुओं की सप्लाई की जा रही है इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल बनाया गया है। कन्टेनमेंट जोन में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ नियमित सेनेटाइजेशन भी किया जा रहा है और संबधित एसडीएम के माध्यम से माॅनिटरिंग की जा रही है।
