posted on : May 24, 2021 9:04 pm

ऋषिकेश /देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत  संदीप चमोला कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैै।3 दिन पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उनका सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद सचिवालय में शोक की लहर है।  ऋषिकेश AIIMS में कोरोना संक्रमण के उपचार के दौरान उनका देहान्त हो गया है।

 विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं सचिवालय मे समीक्षा अधिकारी संदीप चमोला के निधन पर शोक प्रकट किया । कहा  कि संदीप चमोला का निधन राज्य के लिए अपूर्ण क्षति है । उन्होंने कहा है कि युवा अधिकारी के नाते उन्होंने हमेशा राज्य के हित के लिए कार्य किया। कोरोना संक्रमण के कारण विगत कई दिनों से एम्स ऋषिकेश में एडमिट थे और आज वह कोरोना की जंग हार गए । श्री अग्रवाल ने स्वर्गीय संदीप चमोला के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!