posted on : May 25, 2021 5:19 pm

थराली (चमोली)। कोरोना महामारी के इस दौर में नगर पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने व लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाने वाले नगर क्षेत्र के पर्यावरण मित्रों को नगर पंचायत थराली की ओर से मंगलवार को एक सादे समारोह में सम्मानित करने के साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा किट का वितरण भी किया।

नगर पंचायत थराली में नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती ने एक सादे समारोह में नगर क्षेत्र के पर्यावरण मित्रों को पिछले साल से अब तक जारी कोरोना महामारी के दौरान भी बिना किसी घबराहट के नगर क्षेत्र की साफ-सफाई के प्रति पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने वाले मित्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि पर्यावरण मित्र अपने व अपने परिवार की चिंता किये बिना अपने कार्यों में जुटे है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने पर्यावरण मित्रों के साथ ही नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि महामारी के इस दौर में अन्य विभागों की अपेक्षा उनकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में उनक पर सभी की निगाहें है लिहाजा जिस मेहनत से वे अभी तक कार्य करते आये है आगे भी उसी तरह कार्य करते रहेंगे ऐसी अपेक्षा की जाती है।  इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण मित्र मुकेश, सीमा, नंदराम, सचिन, कुमेश, सरिता, शिवलाल, अजय, विकास आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  नगर पंचायत के राबिन घड़ियाल, महेश प्रकाश, केसर सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!