posted on : May 27, 2021 5:53 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने गुरूवार को उपजिलाधिकारी जोशीमठ के माध्यम से  सचिव पंचायती राज व जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजकर प्रधानों को फ्रंट लाइन वर्कर के तहत कोविड का टीकाकरण किया जाए। साथ चेतावनी दी गई है कि है कि यदि उनका टीकाकरण नहीं किया जाता है तो वे आगामी पांच जून से कोविड के कार्यों का बहिष्कार करेंगें। साथ ही सीएससी संचालकों के मानदेय का भुगतान पंचायत के खातों से किये जाने का भी विरोध किया है।

प्रधान संघ जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी ने कहा कि ग्राम प्रधानों को 19 मई को एक पत्र जारी कर ग्राम पंचायतों के खातों से सीएससी संचालकों को प्रति सेंटर ढाई हजार रुपये प्रति माह इसी वर्ष की जनवरी माह से भुगतान देने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका उनका संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सरकार व शासन स्तर पर निर्देश तो जनवरी माह से भुगतान किये जाने के निर्गत कर दिये गये है। लेकिन अभी तक उन्हें इस मद में कोई धनराशि उपलब्ध नही करवायी गई है। उन्होंने कहा कि यदि शासन स्तर पर 30 मई तक सीएससी मानदेय के भुगतान के आदेश को वापस नहीं लिया जाता है तो उन्होंने उग्र आंदोलन करने और न्यायालय की शरण में जाने की बात कही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!