गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गुरूवार को नारद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से वर्चुअल माध्यम से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लेखक, पत्रकार, कवि आदि ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए आरएसएस के सह प्रांत प्रचार बृजेश बनकोटी ने कहा कि भगवान नारद सृष्टि के पहले पत्रकार थे जो तीनों लोकों में में संदेश पहुंचाने का काम करते थे। साथ ही 64 विधाओं के ज्ञाता थे। जिस प्रकार से मीडिया को चैथा स्तंभ बना जाता है उसी प्रकार से तृदेव के बाद नारद का चैथा स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता मिशन न रहकर पाठक और टीआरपी के बीच में फंस कर रह गई है जिसके चलते समाचारों में संस्कारवान शिक्षा के बजाय अहिंसा, अश्लीलता, अंधविश्वास पर ज्यादा फोकस बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसी पत्रकारिता की आवश्यकता है जो लोगों का हौसला बढ़ाये, लोगों को मानसिंक शकून पहुंचाये। पत्रकार क्रांति भट्ट ने कहा कि समाचारों में विश्वसनीयता बनाये रखना पत्रकारिता का पहला धर्म है। सूचनाओं में सत्यता अवश्य होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख दिनेश उनियाल ने किया।
