posted on : May 27, 2021 7:45 pm

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली जिले में गुरुवार को 153 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 11059 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 8444 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2384 केस एक्टिव हैं।

गुरुवार को 1359 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 150311 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 139252 सैंपल नेगेटिव तथा 11059 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 280 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।

स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें गांव गांव जाकर कोरोना जांच कर रही है। अब तक स्वास्थ्य टीमों द्वारा 400 गांवों में जाकर 21264 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। गौचर बैरियर पर अब तक 2490, गैरसैंण बैरियर पर 1093 तथा ग्वालदम बैरियर पर 95 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया जा चुका है। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 45 मरीज कोविड सेंटर में भर्ती है। इसके अलावा 728 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। गांव में आशा, आंगनबाडी तथा ग्राम प्रधानों के माध्यम से होम आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य संबधी देखभाल की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखी जा रही है।

नगर पंचायत पीपलकोटी के वार्ड-2 अगथला अन्तर्गत किसान नगर क्षेत्र में कोविड मरीजों की संख्या बढने पर इस क्षेत्र को आज कन्टेमेंट जोन बनाया गया है। जिले में अभी 17 विभिन्न स्थानों पर कन्टेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेटिंग की गई है। सभी कन्टेनमेंट एरिया में फल, दूध सब्जी आदि दैनिक वस्तुओं की नियमित सप्लाई की जा रही है इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल बनाया गया है। कन्टेनमेंट जोन में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ नियमित सेनेटाइजेशन भी किया जा रहा है और संबधित एसडीएम के माध्यम से माॅनिटरिंग की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!