शेयर करें !
posted on : May 18, 2026 6:49 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। सोमवार को आदिबद्री में लगने वाले तीन दिवसीय नौठा कौथीग लट्ठमार मेला लाठी डंडों के प्रतीकात्मक युद्ध के साथ सम्पन्न हुआ। मेला मंच पर प्रसिद्ध गायक विवेक नौटियाल के गीतों ने ऐसा जादू बिखेरा कि हर गीत पर दर्शक झूमते रहे।

नौठा कौथीक मेले के तीसरे दिन का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक नोटियाल ने बताया कि यह कौथीग अपनी प्राचीन संस्कृति और परम्परा को अपने में समेटे हुए है। तथा मेले के सफल आयोजने के लिए मेला कमेटी की सराहना की है। तथा उन्होंने मेले के लिए दो लाख रुपया विधायक निधि से देने की घोषणा की एवं यह भी कहा कि मेला स्थल की सुरक्षा दीवार के लिए मुख्य मंत्री द्वारा 1करोड रुपया स्वीकृत किया गया है।

मेले के अंतिम दिन लोक गायक विवेक नौटियाल के गीतों को सुनने के लिए पंडाल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विवेक नौटियाल ने नंदा स्तुति से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद में बांध ले तू ज्यूडि घास का भारा मां छोरि, मधुर आवाजों में एक से बढ़कर एक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। और हर गीत पर भारी संख्या में दर्शक झूमने को मजबूर हो गये । दोपहर के समय खेती के मालगुजार दिनेश पंवार के नेतृत्व में गाजे-बाजे व देव डोली व लाठी डंडों के साथ नौठा नृत्य दल आदिबदरी मंदिर प्रांगण में पहुंचा तो परम्परा के अनुसार मंदिर व मेला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने खेती के मालगुजार का माल्यार्पण कर उन्हें सरज की काली टोपी पहनाई व मखमली म्यान सहित तलवार भैंट की । उसके बाद लाठी डंडों का प्रतीकात्मक युद्ध शुरू हुआ। खेती के दो दल ढोल दमाऊ की ताप पर नाचे उनके साथ विधायक अनिल नौटियाल भी खूब थिरके साथ ही कांग्रेस के मुकेश नेगी अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा विनोद नेगी ने भी नृत्य में भाग लिया। उसके बाद लट्ठमार योद्धा आपस में गले मिले और फिर सबने मिलकर भगवान आदिबदरी नाथ जी को गेहूं और जौ का नया अनाज चढ़ाया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, विनोद सिंह मटूडा, अरुण मैठाणी, मुकेश नेगी, टीका मैखुरी, पवित्रा बिष्ट, अधिवक्ता देवेन्द्र नेगी, राजेन्द्र डिमरी,डा.  अवतार नेगी, गिरीश डिमरी को  मेला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  मेला सफल बनाने के लिए अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने क्षेत्रीय जनता व विभिन्न विभागों व जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन हिमेन्द्र कुंवर ने किया।

मेले में दुर दराज क्षेत्रों से भारी संख्या में बच्चे, बुढ़े और महिलाएं आयी हुई थी। जिन्होंने जमकर मिठाई बर्तन कपड़ों, आदि सामानों की खरीदारी की। बच्चों ने मेले में जलेबी, चाऊमीन, समोसे, स्प्रींग रोल, मोमो आदि चाईनीज फास्ट फूड का भरपूर मजे से स्वाद लिया। और बच्चों ने मेले में खूब मौज-म​स्तियां की। मेले में आये लोगों की भीड़ देखकर व्यापारी भी खुश नजर आये।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!