शेयर करें !
posted on : May 19, 2026 6:50 pm

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई  तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राज्य में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। सरकार की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज नियमानुसार आधा झुका रहेगा।

आदेश के अनुसार मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शासन के अपर सचिव महावीर सिंह चैहान की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि सभी प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!