posted on : May 29, 2021 7:35 pm

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली जिले में शनिवार को 203 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 11365 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 8800 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2332 केस एक्टिव हैं।

 शनिवार को 1284 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 153471 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 142106 सैंपल नेगेटिव तथा 11365 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 359 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है। अब तक स्वास्थ्य टीमों द्वारा 430 गांवों में जाकर 22963 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। गौचर बैरियर पर अब तक 2731, गैरसैंण बैरियर पर 1150 तथा ग्वालदम बैरियर पर 100 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया जा चुका है। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 45 मरीज कोविड सेंटर में भर्ती है। इसके अलावा 623 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। गांव में आशा, आंगनबाडी तथा ग्राम प्रधानों के माध्यम से होम आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य संबधी देखभाल की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखी जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!