गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना काल के चलते हुए लाॅक डाउन के कारण गरीब तबके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक वह तबका परेशान है जो रोज कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए अब स्थानीय स्तर पर जागरूक युवाओं की ओर से बनी लोकल डिजास्टर रिलीफ फोर्स की ओर से खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
एलडीआरएफ के संयोजक अनूप पुरोहित अंकोला ने बताया कि आई प्लेजड की ओर से आॅन लाइन फंड दिया गया था जिसके माध्यम से जरूरमंदों को राशन खरीद कर उसे गांव-गांव जाकर एलडीआरएफ के कार्यकर्ता उसे दे रहे है। उन्होंने बताया कि अब तक चमोली जिले के 220 परिवारों तक एलडीआरएफ राशन किट उपलब्ध करवा चुका है। कहा कि यह कार्य आगे में जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य में उत्तराखंड फाॅरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की ओर से भी सहयोग किया गया है।
