posted on : June 5, 2021 6:38 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ नगर को जल संस्थान की लापरवाही के चलते उभोक्ताओं दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। यहां संस्थान की ओर से जहां सप्लाई टैंकों की लम्बे समय से सफाई नहीं की गई है। वहीं जगह-जगह पाइप लाइन के लीकेज के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है।  स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से सप्लाई टैंकों की सफाई करवाने और पेयजल लाइनों के सुधारीकरण की मांग उठाई है।

बदरीनाथ हाईवे के मुख्य पडाव जोशीमठ में पेयजल सप्लाई के लिये जल संस्थान की ओर से औली के साथ अन्य स्रोतों को संयोजित कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लेकिन यहां विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते पेयजल अपूर्ति के बिछाई गई लाइन पर जहां जगह-जगह लीकेज की समस्या बनी हुई है। वहीं लीकेज वाले स्थानों से कई स्थानों पर नालियों का पानी सप्लाई होने की समस्या बनी हुई है। वहीं नगर को पानी की सप्लाई के बनाये गये पेयजल टैंकों की सफाई नहीं की गई है। साथ ही नगर के नोग, डांडों, सिंहधार, अपर बाजार और नृसिंह मंदिर क्षेत्र में उपभोक्ता अनियमित पेयजल आपूर्ति से परेशान हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, कुशलानंद रतूड़ी और सुशीला देवी का कहना कि कई बार विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के समाधान के लिये मांग की गई लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

जोशीमठ में पेयजल लाइनों के सुधारीकरण और टैंकों के सफाई की मांग को देखते हुए योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही लाइनों के सुधारीकरण के साथ ही टैंकों की सफाई करवाई जाएगी। वहीं अनियमित पानी की आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिये भी कार्रवाई की जा रही है।

अरुण गुप्ता, सहायक अभियंता, जल संस्थान।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!