कर्णप्रयाग (चमोली)। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की ओर अदिबद्री में संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसके दोंनों संगठनों की गैरसैंण प्रखंड की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें विहिप की कार्यकारणी में सर्वसम्मति से दिनेश नेगी अध्यक्ष, अनिल कठैत उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह नेगी मंत्री और सुरेंद्र सिंह को मिडिया प्रमुख चुना गया। साथ बजरंग दल के लिये नरेंद्र नेगी को प्रखंड संयोजक, सूरज कुमार को विद्यार्थी प्रमुख, लक्ष्मण सिंह नेगी को सम्पर्क प्रमुख चुना गया। वहीं हर्षपति चमोली को जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख का दायितव दिया गया। कार्यकारणी गठन की प्रक्रिया विहिप के विभाग मंत्री पवन राठौर के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि संगठनों का मुख्य उद्देश धर्म का संरक्षण व संस्कारवान युवा पीढी को तैयार करना है। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से संगठनों के उद्देश्यों हेतु कार्य करने की बात कही।
posted on : June 6, 2021 6:45 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
