posted on : June 6, 2021 6:50 pm

थराली (चमोली)। बरसात का सीजन शुरू होने वाला है और इससे सबसे ज्यादा परेशानी यातायात को सुचारू रखने की होती है। ऐसे में विभागीय अधिकारी अभी से कमर कसने लगे है। रविवार को लोनिवि थराली के नव नियुक्त अधिशासी अभियंता सतवीर यादव ने अभियंताओं की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।                     

लोनिवि थराली के कार्यालय में आयोजित बैठक में ईई ने कहा कि कुछ ही दिनों में चतुर्मास शुरू होने को है। ऐसे में विभाग के ऊपर सभी प्रमुख मोटर सड़कों के साथ ही ब्रांच मोटर सड़कों को यातायात के लिए खुलें रखना कम चुनौती पूर्ण काम नही है। ऐसे समय में सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक टीम भावना से काम कर अवरूद्ध होने वाली सड़कों को कम से कम समय में खोलने का प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि बरसात में सड़कों को यथा समय खोले जाने के लिए थराली, देवाल व नारायणबगड़ विकासखंडों में जेसीबी मशीनों को तैयार रखा जाएगा। साथ ही एक मशीन को हर समय खंडीय कार्यालय में रखा जाएगा। उन्होंने राज्य योजना, जिला योजना, नाबार्ड सहित अन्य योजनाओं के तहत नये व पुराने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अभियंताओं को निर्देश दिए कि पहले यथा समय अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के साथ ही नये स्वीकृत कार्यों पर तत्काल निर्णय कार्य शुरू किए जाने के लिए सभी औपचारिकताएं एक निश्चित समय सीमा के अंदर पूरी कर ली जाए। उन्होंने वन भूमि से रूके निर्माण कार्यों के मामलों को निपटाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की बात कही। इस मौके पर सहायक अभियंता सुभाष चंद, कनिष्ठ अभियंता संतोष पंत, चंद्रप्रकाश, आशीष चैहान, कुंवर पाल सिंह, राजदीप बिष्ट, रविंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!