देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
शेयर करें !
posted on : October 6, 2026 5:06 pm

गोपेश्वर (चमोली)। सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करना 29 लोगों को भारी पड़ गया। थानाध्यक्ष गोपेश्वर नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर खुले में शराब पी रहे 29 लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 13,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में हुड़दंग करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी के साथ सार्वजनिक माहौल भी प्रभावित हो रहा था। व्यापार संघ के साथ हाल में हुई बैठक में भी यह समस्या उठाई गई थी।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शाम को अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान चलाया। टीमों ने सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने सभी को चेतावनी दी कि सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर हुड़दंग या शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों में हड़कंप है। पुलिस ने साफ किया कि आमजन की सुविधा और सार्वजनिक शांति में खलल डालने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!