देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
शेयर करें !
posted on : October 9, 2026 7:17 pm
  • गढ़वाली साहित्य और लोक संस्कृति पर दिया व्याख्यान, सुनाईं अपनी चर्चित रचनाएं

गोपेश्वर (चमोली)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चमोली में सुप्रसिद्ध गढ़वाली व्यंग्यकार एवं हास्य कवि मुरली दीवान को विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान से सम्मानित किया गया।

संस्थान के प्राचार्य एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने उन्हें स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान मुरली दीवान ने अपनी प्रसिद्ध रचनाएं सुनाकर प्रशिक्षुओं को गढ़वाली साहित्य और लोक संस्कृति से रूबरू कराया।

डायट में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के अनुभवों से शिक्षकों और प्रशिक्षुओं को परिचित कराने के लिए विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान समारोह एवं व्याख्यानमाला आयोजित की जा रही है। इस क्रम में मुरली दीवान संस्थान से सम्मानित होने वाले तीसरे विशिष्ट व्यक्तित्व हैं। इससे पहले पद्मश्री कल्याण सिंह रावत और लोक गायक किशन महिपाल को सम्मानित किया जा चुका है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और साहित्य के संरक्षण में मुरली दीवान जैसे साहित्यकारों का योगदान महत्वपूर्ण है। उनकी रचनाएं लोकजीवन की संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी भाषा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं।

इस दौरान डायट के संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, देवदत्त शर्मा, वीरेंद्र सिंह कठैत, वचन जितेला, गोपाल प्रसाद, सुमन भट्ट, वीरेंद्र मोहन तिवारी, प्रकाश चंद्र गैड़ी, डॉ. कमलेश कुमार मिश्र मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!