posted on : June 9, 2021 5:37 pm

गोपेश्वर (चमोली)। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी चमोली ने सरकार से मांग की है कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की तीसरे वेब आ सकती है जिसमें सबसे ज्यादा बच्चें प्रभावित होंगे ऐसे में सरकार को अभी से चिकित्सालयों में बाल रोग विशेषज्ञों  की तैनाती कर बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के उपाय शुरू कर देने चाहिए ताकि संक्रमण का प्रभाव कम किया जा सके।

सीपीएम के जिला सचिव भुपाल सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात जून को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाये जाने की बात कही है जो देरी से लिया गया निर्णय है यदि यह निर्णय पहले लिया गया होता तो अब तक ज्यादा संख्या में लोगों का टीकाकरण हो चुका होता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की तीसरी वेब आने की संभावना बतायी जा रही है जिसमें बच्चों के अधिक प्रभावित होने की बात कही गई है लेकिन चमोली जिले के अस्पतालों में न तो बाल रोग विशेषज्ञ है और ना ही बाल रोग के लिए कोई वार्ड बनाये गये है। ऐसे में सरकार तीसरी वेब से किस प्रकार निपटेगी यह सभी के समझ से परे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क टीका लगाया जाए, निजी अस्पतालों में टीकाकरण को लेकर हो रही लूट को रोका जाय, बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती की जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण का कैंप लगाये जाए। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!