posted on : June 13, 2021 6:08 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के निजमूला घाटी में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने का मजबूर है। वहीं  विद्युत विभाग का कहना है कि रविवार देर सांय तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

निजमूला घाटी के 15 से अधिक गांव विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पिछले तीन दिनों से अंधेरे में है। क्षेत्र के विरेंद्र सिंह फरस्वाण, प्रकाश गडिया, विरेंद्र कठैत का कहना है कि पिछले तीन दिनों से बिरही के पास निजमूला घाटी को जाने वाली विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिर गया था जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को दे दी गई थी लेकिन रविवार तक कभी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं की गई है। जिसके चलते ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से अविलंब विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

 

निजमूला क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति करने वाली लाइन पर पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस पर कार्य चल रहा है। रविवार देर सांय तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

कैलाश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!