गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक के मजोठी गांव में भारत सरकार के खादी एवम् ग्रामोद्योग व हैरीटेज आफ गढवाल हिमालय के संयुक्त तत्त्वावधान मे ग्रामीणों को मौन पालन का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
बुधवार को संपन्न हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण में जानकारी देते हुए खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रबंधक मनीष नेगी ने बताया कि मौन पालन से जहां ग्रामीणों को शहद की प्राप्ति होगी वहीं मधुमक्खियों के माध्यम से परागण होने से फसल उत्पादन भी बढ़ता है। उन्होने कहा की इस परियोजना का मुख्य उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रो मे परम्परागत रुप से मौन पालन कर रहे काश्तकारो को आधुनिक सुविधाऐं व तकनीकी प्रदान कर उनकी आय मे वृद्धि करना है।
प्रशिक्षक दरबान सिह नेगी ने प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणो के परम्परागत रूप से लगाये गये मौन आवासो का निरीक्षण कर आधुनिक तकनीकी से मौन पालन की जानकारी दी। श्री नन्दा महिला लोक विकास समिति की अध्यक्ष किरन पुरोहित ने जानकारी देते हुये बताया की जल्द ही मौन पालन क्लस्टर लासी के अन्तर्गत शहद प्रसंस्करण व उत्पादक इकाई की स्थापना भी की जायेगी। जिससे कच्चे माल को क्षेत्र मे ही प्रसंस्कृत कर इसे पहले से बाजार मे मौजूद बडी कम्पनियों के मुकाबले खडा किया जायेगा। .कार्यक्रम मे संस्था के अध्यक्ष विक्रम बर्तवाल, विरेन्द्र सिह रावत ग्राम प्रधान पूरन फरस्वाण आदि मौजूद थे।
