गोपेश्वर (चमोली)। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में बुधवार को बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने पीसीवी टीकाकरण (न्यूमोकोकल कन्जुगेट वैक्सीन) का शुभारम्भ किया। विधायक ने कहा कि इस निःशुल्क टीकाकरण की शुरूआत बुधवार से पूरे चमोली जनपद में शुरू हो गयी है।
विधायक ने कहा कि भारत सरकार की ओर से पीसीवी टीकाकरण अभियान के रूप मंे चलाया जा रहा है। यह अभियान सुदूर नीती माणा सीमान्त क्षेत्र से लेकर समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमएस खाती ने बताया कि पीसीवी वैक्सीन बच्चों में न्यूमोकोकल निमोनिया और दिमाग से संक्रमण के बचाव के लिए बच्चों को न्यूमोकोकल कन्जुगेट वैक्सीन लगाई जा रही है, इसके तीन टीके लगेगें। प्रथम टीका छह सप्ता की उम्र में दूसरा टीका 14 सप्ताह में व बूस्टर डोज नौ माह में लगाया जाएगा। न्यूमोकोकल बिमारी से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को और विशेष कर दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को अधिक खतरा रहता है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक डा. जेएस चोफाल, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर महेश देवराड़ी, वैक्सीनेटर एएनएम रजनी डिमरी, मन्जू रानी आदि मौजूद थे।
