घाट (चमोली)। चमोली में बीते दिनो से लगातार हो रही बारिश से गांवों को जोड़ने वाले लिंक मोटरमार्ग भूस्खलन व मलवा आने के कारण अवरूद्ध हो गये है। जिससे ग्रामीणो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अवरूद्ध मोटर मार्ग खोलने के लिए प्रशासन के साथ की विभागीय अधिकारियों से गुहार लगायी है।
चमोली के घाट क्षेत्र में पीएमजीएसवाई की ओर से बनायी गई कांडई-खुनाणा मोटर मार्ग कर्ती गाड के समीप पिछले दो सप्ताह से अवरूद्ध हो रखा है। यहां पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे है। ग्रामीण सौरभ सिंह, राकेश, दिलबर, सत्यपाल सिंह, प्रदीप सिंह का कहना है कि पिछले दो सप्ताह से मार्ग अवरूद्ध चल रहा है जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है लेकिन वर्तमान तक सड़क खोलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से अविलंब सड़क मार्ग को खोलने की गुहार लगायी है। ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।
कांडई-खुनाणा सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। विभाग की ओर से मानसून सीजन के अधिग्रहीत मशीन को सड़क सुधारीकरण के लिये भेजा जा रहा है। पहले सड़क पर सुगम पैदल आवाजाही की व्यवस्था की जाएगी, जिसके बाद यहां सड़क को सुचारु करने का कार्य किया जाएगा।
बीएन गोदियाल, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई, कर्णप्रयाग।
