posted on : June 17, 2021 5:52 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लाॅक के एक गांव में नाबालिक लड़की से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस मामला किया दर्ज। राजस्व विभाग ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी।

राजस्व पुलिस के अनुसार गांव में 12 जून को पूजा के लिये जब अधिकतर ग्रामीण गांव के वन क्षेत्र में गए थे। इस दौरान पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान युवक ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। इस दौरान पीड़िता के चिल्लाने पर युवक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता 13 जून को मामले की शिकायत दर्ज करने नलधुरा उप राजस्व निरीक्षक के पास पहुंची तो राजस्व निरीक्षक परिजनों के साथ आकर मामला दर्ज करने की बात कहकर उसे लौटा दिया। जिसके बाद 14 जून को परिजनों की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच और आरोपी की धर पकड़ शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के तीन दिनों बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उप राजस्व निरीक्षक नवल किशोर मिश्रा का कहना है कि मामले में आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!