posted on : June 19, 2021 8:29 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली, जोशीमठ और घाट ब्लॉक में आठ घंटे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। जबकि थराली ब्लॉक में शुक्रवार से विद्युत आपूर्ति बाधित पड़ी हुई है। जिसके चलते यहां घाटी के गांवों में ग्रामीण अंधेरे में रात्रि गुजारने को मजबूर हैं।

बता दें कि जिले के जोशीमठ, दशोली और घाट ब्लॉक को सप्लाई हो रही 66 केवी की लाइन में शनिवार को फाल्ट आने से तीन ब्लॉक के 300 गांवों के साथ ही नगर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसके बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की ओर से खासी मशक्कत कर यहां आठ घंटे की मशक्कत कर दोपहर बाद तीनों ब्लॉकों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी है। जबकि पिंडर घाटी में आमसोडा में 33 केवी की सप्लाई लाइन के क्षतिग्रस्त होने से थराली, देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉक के सैकड़ों गावों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। यहां सड़कों को खासी क्षति होने के चलते यहां लाइनों के सुधारीकरण में दिक्कतें भी आ रही हैं। ऊर्जा निगम के उप खंड अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि आमसोड़ा में 33 केवी की सप्लाई लाइन का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। लाइन के पोल क्षतिग्रस्त होने और सड़क के बाधित होने से सामग्री को मौके तक पहुंचाने में हो रही दिक्कतों से लाइनों के सुधारीकरण में दिक्कतें आ रही है। वहीं विद्युत सप्लाई सुचारु करने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जल्द क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!