posted on : June 21, 2021 5:41 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के 18 ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन के तहत 22 करोड़ की लागत से हापला घाटी की निगोल नदी में पंपिग योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जिसके लिये जल निगम ने सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया है और  वित्तीय प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

बता दें कि भारत सरकार की ओर से संचालित जल जीवन मिशन के तहत पेयजल निगम की ओर पोखरी विकास खंड की ग्राम पंचायतों में योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन ब्लॉक के ब्राहमण थाला, विनगढ, कुजासू, सिनाऊं तल्ला, सिनांऊ मल्ला, ढामक, आलीसाल, सौड़ा-मंगरा, कांडई, ऐरास, खन्नी, आली, पोगठा, गोदी-गिंवाला, सटियांणा, ताली-कंसाली, हरिशंकर और तोंणजी गांवों में पेयजल के प्राकृतिक स्रोतों की अनुपलब्धता के चलते योजना का संचालन चुनौती बना हुआ था। ऐसे में अब विभाग की ओर से 18 ग्राम पंचायत के उपभोक्ताओं को सुचारु पेयजल आपूर्ति के लिये निगोल नदी पर पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण प्रस्तावित किया है। विभागीय योजना के अनुसार यहां 60 किलोमीटर की पेयजल सप्लाई लाइन का निर्माण व पंपिंग योजना का निर्माण किया जाना है। जिसके लिये विभाग की ओर से करीब 22 करोड़ का वित्तीय प्रस्ताव तैयार किया गया है।

 

पोखरी विकास खंड की 18 ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन में लाभांवित करने के लिये निगोल नदी में पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। जिसके लिये सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। योजना के निर्माण के लिये करीब 22 करोड़ का वित्तीय प्रस्ताव स्वीकृति के लिये भेजा जा रहा है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही योजना का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।

वीके जैन, अधिशासी अभियंता, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, गोपेश्वर-चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!